Monday 1 May 2017

खाने से जुड़े नियम

खाने से जुड़े नियम



क्या आप जानते हैं कि खाने के भी नियम होते हैं ? या आप जिस तरह से खाना खाते हैं वो ढंग कितनी सही है? अगर नहीं, तो ये खबर पढ़कर जानें खाने से जुड़े कुछ नियम


- सब्जियों को पकाने के लिए इन्हें पानी में ज्यादा देर तक भिगोकर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से इसके विटामिन प्रभावित होते हैं। सब्जियों को केवल भाप से पकाना ही ठीक रहता है।
- सब्जियों की स्क्रबिंग करें, ना कि इनके छिलके उतारें। छिलके निकालने से इसके सारे पोषक तत्व भी निकल जाते हैं।
- जिस पानी में आप सब्जियों को धोते हैं, उस पानी को फेंकना नहीं चाहिए बल्कि उसका इस्तेमाल दाल में किया जा सकता है। इससे दाल सेहतमंद होती है।
- जब भी सलाद या फल खाने का मन करे तो उसे पहले से काटकर ना रखें। ऐसा करने से इसके सारे विटामिन खत्म हो जाते हैं। इसलिए खाने से तुरंत पहले ही इसे काटें।
- कभी भी पेटभर कर खाना नहीं खाएं। साथ ही हर दिन आहार में फलों का सेवन जरूर करें। अगर बाहर खाने जा रहे हैं तो सूप जरूर पीना चाहिए।
- हर दिन 10-12 गिलास पानी जरूर पिएं। आलू के चिप्स और बिस्किट्स ज्यादा ना खाएं। इनका ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। 

साभार

Popular Posts