Friday 18 May 2018

एक बासी रोटी: कई फायदे


अक्सर कहा जाता है कि रात का बचा हुआ खाना खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। पर क्या आप जानते हैं गेहूं से बनी रोटी इस पूरे मामले में बिल्कुल अलग है। रोटी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं। जिसकी वजह से भोजन पचाने में मदद मिलती है। रोज सुबह बासी रोटी दूध के साथ खाने से शरीर की कई समस्याएं ठीक हो जाती हैं। आइए जानते हैं बासी रोटी खाने से कौन सी बीमारियां दूर होती हैं। 
डायबिटीज
शुगर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बासी रोटी काफी कारगर होती है। इसके लिए हर रोज फीके दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करें। ऐसा करने से व्यक्ति का शुगर कंट्रोल रहता है। 
ब्लड प्रेशर
ठंडे दूध में बासी रोटी 10 मिनट तक भिगोकर रख दें। दूध में भिगी हुई इस रोटी को सुबह नाश्ते में खाएं। अपनी पसंद के अनुसार दूध वाली इस रोटी में आप चीनी भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति की हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है। इसके अलावा ऐसा करने से गर्मियों में शरीर का तापमान भी सही बना रहता है।  
तनाव दूर
पेट खराब रहने की वजह से अगर अक्सर आपको तनाव रहता है तो दूध के साथ बासी रोटी खाएं। ऐसा करने से पेट से जुड़ी समस्या ठीक हो जाती हैं और आपको तनाव भी नहीं होता है।
नोट- बासी रोटी दूध के साथ खाने से वैसे तो शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन इसका सेवन करते समय शुगर और ब्लड प्रेशर की दवाईयों को एकदम से न छोड़ दें। समय-समय पर अपनी डॉक्टरी जांच भी करवाते रहें। 

Popular Posts