Thursday 10 May 2018

रक्त संबंधी विकारों से छुटकारा दिलाता है कच्चा आम


कच्चे आम के फायदे के बारे में सभी को पता होना चाहिए। गर्मियां आते ही हर जगह मार्केट में आम दिखने शुरू हो जाते हैं। आम एक ऐसा फल है, जिसका इस्तेमाल कच्चा और पका दोनों तौर पर होता है। कच्चे आम में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इसके अनेक फायदे
1. कच्चे आम का नियमित सेवन कर न केवल आप अपने बालों को काला बनाए रख सकते हैं, बल्कि बेदाग और दमकती हुई त्वचा आसानी से पा सकते हैं। 
2. कच्चे आम के सेवन से रक्त संबंधी विकारों से बचा जा सकता है।
3. अगर आपको एसिडिटी, गैस या अपच जैसी समस्या हो रही हैं, तो कच्चे आम का सेवन आपके लिए काफी लाभदायक होगा। यह कब्ज और पेट के सभी विकारों से निपटने में आपकी मदद करेगा।
4. ऊल्टी आने पर कच्चे आम का काले नमक के साथ सेवन करना आपको निजात दिला सकता है।
5. शुगर की समस्या होने पर इसका प्रयोग आपके शुगर लेवल को कम करने में बेहद सहायक होगा। इसका प्रयोग कर आप शरीर में आयरन की पूर्ति करता है।


Popular Posts